विनीता सिंह (गुड्डन) के परिवार ने बरीक्षा कार्यक्रम बड़ी भव्यता के साथ सम्पन्न किया
बरीक्षा कार्यक्रम सिया पैलेस सरवन खेड़ा तहसील अकबरपुर कानपुर देहात में सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम में सैन्य अफसर, वरिष्ठ पत्रकार तथा प्रधान संपादक पुनीत संदेश भी रहे मौजूद
बरीक्षा कार्यक्रम लड़की के चाचा विजय बहादुर सिंह ने पूजन कार्यक्रम संपन्न कराया
पुनीत संदेश
कानपुर देहात। विनीता सिंह (गुड्डन) का बरीक्षा कार्यक्रम बड़े ही भव्य और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उनकी सगाई आशीष सिंह चौहान (गोलू), निवासी निनाया, कानपुर देहात के साथ तय हुई है। आशीष सिंह चौहान पेशे से इंजीनियर हैं। पुणे में कार्यरत है।
सिया पैलेस में हुआ भव्य आयोजन
यह कार्यक्रम सिया पैलेस, सरवन खेड़ा, तहसील अकबरपुर, कानपुर देहात में आयोजित किया गया, जिसमें इष्ट मित्रों और रिश्तेदारों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
सैन्य अफसर और वरिष्ठ पत्रकारों की रही मौजूदगी
समारोह में सैन्य अधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार और प्रधान संपादक पुनीत संदेश भी शामिल हुए, अमर बहादुर सिंह ने आयोजन में आये हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया फूल फलों व मिठाइयों से भरे टोकरो की मनमोहक प्रस्तुति जिससे कार्यक्रम की गरिमा और अधिक बढ़ गई।
विजय बहादुर सिंह ने संपन्न कराया कार्यक्रम
बरीक्षा कार्यक्रम का संचालन लड़की के चाचा विजय बहादुर सिंह ने किया। सभी उपस्थित लोगों ने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस शुभ अवसर को हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में सेवा निवृत्त सैन्य पदाधिकारी शैलेन्द्र बहादुर सिंह,राम किशोर सिंह,विजय बहादुर सिंह, जगन्नाथ सिंह, राम नरेश सिंह तथा जनप्रतिनिधियों में प्रधान शिवकरन सिंह उर्फ कल्लू, मन्ना सिंह, मुन्नू सिंह तथा राजेश सिंह चौहान, सुरेश सिंह, सोनू, मोनू, सुरेन्द्र सिंह, जयभान सिंह उर्फ शंखू, शिवपाल सिंह तथा इष्ट मित्र रिश्तेदार सभी कार्यक्रम के साक्षी बने।
Created On: February 26, 2025