काकोरी डबल मर्डर : मृतक रोहित और मनोज के घर पहुंचे विधायक डॉ. राजेश्वर दिलाया कठोरतम कार्रवाई का दिया भरोसा
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रोहित और मनोज राजपूत के परिजनों को सौंपा 5-5 लाख का चेक, अन्य सदस्यों को शिक्षा और नौकरी का दिला आश्वासन
पुनीत संदेश
लखनऊ। काकोरी थाना अंतर्गत ग्राम पान खेड़ा में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद मंगलवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। विधायक ने दोनों मृतकों रोहित राजपूत तथा मनोज राजपूत के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 - 5 लाख की सांत्वना राशि का चेक प्रदान किया। विधायक ने पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा की इस दुखद घटना से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आहात है, उन्होंने परिवारों को सहायता राशि भेजी है। डॉ. सिंह ने कहा घटना के आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सरोजनीनगर में क्किसी भी हत्यारे, किसी भी अपराधी को कोई प्रश्रय नहीं है, कठोरतम कार्रवाई की जायेगी, सभी को सजा दिलाई जायेगी।
डॉ. सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों के बच्चों की शिक्षा, उनके रोजगार का प्रबंध किया जाएगा। युवाओं के भविष्य को अपनी प्राथमिकता बताते हुए विधायक ने कहा सरोजनीनगर एक परिवार है, दोनों परिवारों की हर समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण लोधी, ब्लाक प्रमुख सुनील रावत, मंडल अध्यक्ष विवेक राजपूत एवं शिव बक्श सिंह, ग्राम प्रधान रामनरेश राजपूत, शक्ति केंद्र संयोजक राजू राजपूत, पार्षद लवकुश रावत, मंडल मंत्री धर्मवीर यादव, राजकुमार लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंद किशोर पाठक, मंडल उपाध्यक्ष श्याम मनोहर लोधी, जगन्नाथ लोधी, फूलन देवी, राजेश सिंह, शंकरी सिंह व अन्य मोजूद रहे।
बाक्स
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरा हो रहा जन आकांक्षाओं - अपेक्षाओं को पूरा करने का हर संकल्प
8 साल में 7.5 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शिता, निष्पक्षता और बिना भेदभाव सरकारी विभागों में नौकरी - डॉ. राजेश्वर सिंह
डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेधावियों को बांटे लैपटॉप, सुनीं जन समस्याएँ, तारा शक्ति रसोई से किया भोजन वितरण
पुनीत संदेश
लखनऊ। योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रदेश के सभी जनपदों में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 'उत्कर्ष के 8 वर्ष - उन्नति पथ पर उत्तर प्रदेश' प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।
योगी सरकार के 8 साल की उपलब्धियों को गौरवपूर्ण बताते हुए डॉ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा सीएम योगी आदित्यनाथ के सशक्त, सक्षम, सर्वसमावेशी नेतृत्व में, पिछले 8 सालो में 25 करोड़ प्रदेशवासियों की हर आकांक्षा, अपेक्षा को पूर्ण करने का संकल्प निरंतर सिद्ध हो रहा है। 7.5 लाख से अधिक युवाओं को पारदर्शिता, निष्पक्षता और बिना भेदभाव सरकारी विभागों में नौकरी मिली। इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में यूपी 14वें से दूसरे पायदान पर आया, राज्य को 42 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए जिसमें से 15 लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। योगी सरकार के 8 वर्षों में 222 कुख्यात अपराधी मुठभेड़ों में ढेर, 8,118 घायल, 20,221 इनामी बदमाश गिरफ्तार हुए। 79,984 पर गैंगस्टर एक्ट और 930 पर एनएसए लगा। विभिन्न अभियानों में 142 अरब रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई।
सरोजनीनगर की जनता के साथ संवाद -
डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को पराग चौराहा, आशियाना स्थित अपने विधायक कार्यालय पर जन संवाद कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं एवं विकास सम्बंधित बहुमूल्य सुझाव प्राप्त किए। विभिन्न विभागों से सम्बंधित जन शिकायतों को सम्बंधित से समन्वय कर प्रभावी समाधान दिलाने हेतु आश्वस्त किया।डॉ. सिंह ने 5 मेधावियों आयुष सिंह चौहान, प्रतीका यादव, यशस्वी तिवारी, भव्या डे और कलश शुक्ला को लैपटॉप प्रदान कर सम्मानित भी किया।
इस दौरान उपस्थित क्षेत्रवासियों द्वारा बताई गई तारा शक्ति केन्द्रों, रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केन्द्रों की स्थापना, मेधावियों के लिए लैपटॉप, साइकिल आदि की आवश्यकताओं के त्वरित समाधान हेतु भी आश्वस्त किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा सरोजनीनगर परिवार द्वारा विकास कार्यों से सम्बंधित प्रत्येक सुझाव मेरे लिए बहुमूल्य है। इस अवसर पर विधायक स्वयं तारा शक्ति निःशुल्क रसोई के माध्यम से भोजन वितरित करते भी नजर आये।
Created On: March 26, 2025