लोजपा आर ने उत्तर प्रदेश संगठन विस्तार पर किया फोकस
पुनीत संदेश
उत्तर प्रदेश लोजपा (रामविलास) इकाई उत्तर प्रदेश मध्य के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पासवान द्वारा लखनऊ में तीन दिवसीय बैठकों में संगठन विस्तार करते हुए नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी।
प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ में बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा करने पर बल देते हुए कार्यकारिणी विस्तार करते हुए कार्यकर्ताओं को मनोनयन पत्र जारी किया । पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले लोगों में मुख्यतः कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमांशु कश्यप तथा पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री एवं संघ प्रचारक हिमांशु द्विवेदी ,अनिल कुमार त्रिपाठी, प्रदेश अध्यक्ष (प्रबुद्ध प्रकोष्ठ) उत्तर प्रदेश मध्य, मुकेश केआर गुप्ता, प्रदेश महासचिव (संगठन) भानु प्रताप राही,प्रदेश महासचिव ,मनोज पाठक,उपाध्यक्ष ,जागेश कुमार राज,प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी लखीमपुर ,हिमांशु द्विवेदी को प्रदेश संगठन सचिव बुन्देलखण्ड ,हिमांशु कश्यप को प्रदेश सचिव बुन्देलखण्ड ,रूप कुमार को प्रदेश सचिव एवं प्रभारी जिला गोण्डा ,जटा शंकर वाल्मीकि को मण्डल अध्यक्ष देवीपाटन ,राहुल पासवान जिलाध्यक्ष श्रावस्ती ,अनुज कुमार जिलाध्यक्ष लखीमपुर
,योगेन्द्र गोस्वामी जिलाध्यक्ष इटावा ,शंभूनाथ रावत जिलाध्यक्ष सीतापुर, राहुल तिवारी महानगर अध्यक्ष लखनऊ ,कल्पराम त्रिपाठी को प्रदेश महासचिव एवं अयोध्या मण्डल प्रभारी ,गणेश दत्त गिरी को प्रदेश महासचिव बुन्देलखण्ड एवं झांसी मण्डल प्रभारी ,प्रियंका नागर ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ,अरविन्द कुमार भारती को प्रदेश मीडिया सह प्रभारी मध्य, नन्द कुमार चौधरी को संयोजक आई टी सेल की जिम्मेवारी सौंपी गई।
बैठक में लेबर सेल प्रदेश अध्यक्ष जॉय बनर्जी, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष नागेश कुमार पटेल ,युवा प्रदेश अध्यक्ष मध्य सिद्धिनाथ मिश्रा ,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द सिंह, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद विक्रम, वरिष्ठ नेता हाजी अबरार, प्रधान महासचिव मध्य महेश सिंह भदौरिया, महासचिव शारदा प्रसाद श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार भारती मुख्य रूप से उपस्थित रहे।_
Created On: March 05, 2025