तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र पांच प्रार्थना पत्र का मौके पर किया गया निस्तारण
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के सदस्यों ने उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
पुनीत संदेश/संदीप कुमार मिश्र
पाटन उन्नाव। जन समस्याओं को लेकर फरियादियों की शिकायतों को तत्काल निस्तारण करने के उद्देश्य से माह के पहले व तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस के क्रम में तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन में उप जिलाधिकारी रणवीर सिंह की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न हुआ पिछले तहसील दिवस पर आए प्रार्थना पत्रों की समीक्षा करने के पश्चात आए हुए फरियादियों की एक-एक कर समस्या सुनी। इस मौके पर पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा ,पेंशन, आवास, सहित राजस्व से संबंधित 46 मामले रहे मौके पर पांच मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रार्थना पत्र दिए गए तथा उप जिलाधिकारी ने संबंधित मामलों को एक सप्ताह में स्थलीय निरीक्षण करके निस्तारण के निर्देश दिए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन भानू गुटके जिला अध्यक्ष पवन शुक्ला अपने अन्य साथियों के साथ तहसील क्षेत्र की नेहरू में टेल तक पानी पहचाने हरे वृक्षों की अवैध कटान को रोकने आरा मशीन तथा ग्राम समाज की भूमि पर पेड़ों की कटाई पर प्रतिबंध लगाए जाने एवं अवैध रूप से चल रही आरा मशीनों के संचालक पर रोक लगाई जाने सहित आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। तहसील दिवस में प्रमुख रूप से तहसीलदार अरसला नाज व अन्य विभागों से पद संबंधित अधिकारी राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।
Created On: March 02, 2025