उत्तर प्रदेश सरकार की 8 वर्षों की उपलब्धियों पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने की चर्चा
पुनीत संदेश/संदीप सिंह चौहान
वाराणसी, 25 मार्च 2025
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश सरकार के 8 वर्ष के सफल कार्यकाल पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि बीते 8 वर्षों में उत्तर प्रदेश का चतुर्मुखी विकास हुआ है और सबसे बड़ी उपलब्धि सुशासन की स्थापना रही है।
उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त और विकासशील बनाया
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के साथ-साथ विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि देश में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला गया, जिसमें 6 करोड़ लोग उत्तर प्रदेश के हैं।
बेरोज़गारी दर में गिरावट
प्रदेश में 2016 में बेरोजगारी दर 18% थी, जो अब 2.5% रह गई है। उन्होंने बताया कि हर घर नल योजना को दुनिया की सबसे बड़ी योजना बताते हुए प्रदेश में 2 करोड़ 37 लाख घरों को पानी का कनेक्शन दिया गया है।
काशी में 40 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं पूरी
वाराणसी में बीते 8 वर्षों में ₹40,536 करोड़ की लागत से 458 विकास परियोजनाएं पूर्ण की गई हैं। ₹15,000 करोड़ की योजनाएं अभी भी प्रगति पर हैं।
बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स
₹22,408 करोड़ से 102 सड़क एवं पुल निर्माण परियोजनाएं पूरी
₹1,529 करोड़ से रेलवे, एयरपोर्ट, जलमार्ग के विकास कार्य संपन्न
₹3,809 करोड़ की रेलवे एवं एयरपोर्ट परियोजनाएं प्रगति पर
₹1,100 करोड़ से शहरी विद्युत सुधार कार्य
स्वास्थ्य और शिक्षा में अभूतपूर्व विकास
₹1,870 करोड़ से 43 स्वास्थ्य परियोजनाएं पूरी, जिसमें कैंसर संस्थान, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल आदि शामिल
₹512 करोड़ से शिक्षा से जुड़ी 32 परियोजनाएं पूरी, 666 करोड़ की 11 परियोजनाएं प्रगति पर
30 नए डिग्री कॉलेज, 20 आईटीआई और 31 पॉलिटेक्निक संस्थान खोले गए
पर्यटन और धार्मिक स्थलों का विकास
₹721 करोड़ से 30 पर्यटन परियोजनाएं पूरी, जिसमें नमो घाट, श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, पंचकोसी परिक्रमा यात्रा शामिल
₹900 करोड़ की पर्यटन परियोजनाएं प्रगति पर
सरकारी योजनाओं का लाभ
1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को उज्ज्वला योजना का लाभ
63,229 निराश्रित महिलाओं को पेंशन
1,19,205 वृद्धजनों को वृद्धावस्था पेंशन
11,27,646 आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड जारी
1,58,736 छात्रों को टैबलेट एवं स्मार्टफोन वितरित
55,673 लोगों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ
औद्योगिक विकास और निवेश
₹58,372.68 करोड़ की लागत से 156 एमओयू साइन
₹934.45 करोड़ की 38 परियोजनाएं धरातल पर उतरीं
1,33,959 इकाइयां स्थापित कर 5,10,434 लोगों को रोजगार मिला
प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उछाल
2017 में वाराणसी की GDP ₹22,586.91 करोड़ थी, जो अब बढ़कर ₹43,899.75 करोड़ हो गई
प्रति व्यक्ति आय ₹90,028 तक पहुंची
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक तिवारी, विधायक टी. राम, डॉ. अवधेश सिंह, दिलीप पटेल और प्रदीप अग्रहरि सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छोटा कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया।
Created On: March 26, 2025