"एक राष्ट्र, एक चुनाव" पर सरोजनीनगर से उठी बुलंद आवाज-डॉ. राजेश्वर सिंह ने की विचार गोष्ठी का आयोजन
पुनीत संदेश/अंकित राठौड़
लखनऊ। 20 अप्रैल 2025।
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने आवास पर "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव से देश की 100 करोड़ जनता थक चुकी है और इससे विकास कार्यों में भी बाधा आती है।
डॉ. सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था से न केवल जनता का पैसा बचेगा, बल्कि शासन में निरंतरता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। उन्होंने कांग्रेस पर अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि 90 बार राज्य सरकारों को भंग किया गया, जिससे चुनावों का चक्र बिगड़ गया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस सुधार के लिए विधायी प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। डॉ. सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों, चुनाव आयोग और 32 राजनीतिक दलों के समर्थन का हवाला देते हुए कहा कि 80 प्रतिशत जनता इस प्रणाली के पक्ष में है।
गोष्ठी में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय मौर्या, अभिषेक खरे, और अन्य नेताओं ने भी एकजुट होकर इस विषय का समर्थन किया। साथ ही पश्चिम बंगाल में हिंसा और हिन्दुओं की स्थिति पर चिंता भी जताई गई।
डॉ. सिंह ने जनता से आगामी चुनावों में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत दिलाने की अपील की, ताकि यह ऐतिहासिक सुधार लागू किया जा सके।
Created On: April 22, 2025