योग जागरूकता रैली निकाली गई, संजय गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वावधान में भव्य आयोजन, महिलाओं व युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
पुनीत संदेश/शौर्य प्रताप सिंह
लखनऊ, ।15 जून 2025 ।
उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के तत्वावधान में आज राजधानी लखनऊ के आशियाना, एलडीए क्षेत्र में "योग जागरूकता वाहन रैली" का भव्य आयोजन किया गया। इस रैली को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली का शुभारंभ प्रातः 7 बजे आशियाना के जोनल पार्क से हुआ, जो क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों, बाजारों एवं पार्कों से होते हुए पुनः जोनल पार्क पर संपन्न हुई। इस योग जागरूकता रैली में महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों, युवाओं और सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
रैली के दौरान महिलाओं ने योग गीतों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली में जोश और उत्साह साफ दिखाई दिया।
इस मौके पर श्री संजय गुप्ता ने कहा,
"उत्तम स्वास्थ्य मानव जीवन की सबसे बड़ी निधि है। योग के माध्यम से शरीर के प्रत्येक अंग को स्वस्थ रखा जा सकता है। ईश्वर ने शरीर में प्राकृतिक अस्पताल की व्यवस्था की है, और योग, संयमित खानपान व नियमित दिनचर्या से सभी बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है।"
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के अध्यक्ष श्री संदीप सिंह गौर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मल्टी एक्टिविटी सेंटर, सेक्टर-जी, आशियाना में एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
रैली में भाग लेने वाले प्रमुख लोगों में शामिल थे:
विपिन शुक्ला (समाजसेवी), आर.के. गुप्ता, राजकुमार शुक्ला, ओ.पी. श्रीवास्तव, रितेश खरबंदा, सुनील मौर्या, बी.पी. सिंह, मधुलिका शुक्ला, सायरा, पूनम, नीता खन्ना, डॉ. दिनेश, राजीव गुप्ता, संजय मिश्रा, मनोज लाल, अंकुर कपूर, एम.पी. भास्कर, के.पी. गुप्ता, कुसुम वर्मा, शिवदयाल, आलोक कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, हरिश्चंद्र ओली, नीलम सचान, रविंद्र सचिन, हरीश श्रीवास्तव, अंजू गुप्ता, राजेश मिश्रा, रजनी शुक्ला, सत्यभामा, अन्नू रामविलास प्रजापति, दीपा त्रिवेदी, गुड्डी, जुगल किशोर, रंजीत, पी.के. सिंह, लकी सहित अनेक स्थानीय नागरिक।
कार्यक्रम की सफलता पर समिति के अध्यक्ष संदीप सिंह गौर ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की अपील की।
डॉ अजय कुमार सिंह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने रैली कार्यक्रम को भव्य एवं बेहद सफल बताया।
दिलीप सिंह वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता ने योग समिति द्वारा किए गए कार्यक्रम की जमकर कर सराहना किया।
भाजपा नेता इंजीनियर अमर पाल सिंह राठौड़ ने योग समिति द्वारा किया गया कार्यों को प्रेरणा स्रोत बताया।
Created On: June 16, 2025