योगी सरकार के सफल आठ वर्ष पूरे होने पर मिठाई बांटी
पुनीत संदेश/राम प्रकाश यादव
माल,लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आठ वर्ष सफल होने के उपलक्ष्य में सहकारी बैंक सभापति वीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त कर मिष्ठान्न वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह मिठास आठ वर्षों की है जो आगे सतत चलने वाली है। मुख्यमंत्री द्वारा लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर लौट वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी सरकार के आठ वर्षीय कार्यकाल में पूरा प्रदेश भयमुक्त हो गया है। भारत के कोने कोने से व्यवसायी आकर उत्तर प्रदेश में इन्वेस्टमेंट कर रहे है। यहां अब भयमुक्त वातावरण हो चुका है। देश के ल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 में विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत निर्माण को कृतसंकल्पित दृढ़प्रतिज्ञ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साकार कर रहे है। इस सरकार 2027 में योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनेगी और देश का सबसे समृद्धशाली प्रदेश बनेगा, उत्तर प्रदेश होगा।
Created On: March 25, 2025