भाजपा नेता इंजीनियर अमरपाल सिंह राठौड़ के यहां बाटी चोखा का भाग्य कार्यक्रम संपन्न
भाजपा नेता इंजीनियर अमरपाल सिंह राठौड़ के यहां बाटी चोखा का भाग्य कार्यक्रम संपन्न
पुनीत संदेश
लखनऊ। भाजपा नेता इंजीनियर अमरपाल सिंह राठौर के यहां बुधवार उनके निवास स्थान साउथ सिटी में भव्य बाटी चोखा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उनके इष्ट मित्र आरएसएस के पदाधिकारी मनोज सिंह, दुर्गेश प्रताप सिंह, धीरेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में पुनीत संदेश प्रधान संपादक कृष्ण कुमार सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे। मारकंडे द्वारा बनाई गई बाटी चोखा का आनंद सभी ने भरपूर लिया। पुनीत संदेश प्रधान संपादक कृष्ण कुमार सिंह राठौड़ ने कहा बाटी चोखा हमने लखनऊ में बहुत खाई मगर इतनी बेहतरीन बाटी चोखा लखनऊ में शायद ही कहीं पर खाने का मौका मिला हो। उन्होंने बाटी चोखा बनाने वाले मार्कंडेय को शाबाशी दी। बताते चले बाटी चोखा बनाने वाला मारकंडेय साउथ सिटी के पास ही अपनी बाटी चोखा की दुकान लगता है।
कार्यक्रम में बाटी चोखा के साथ चटनी,पेठा, गुड़, भरी मिर्च, तथा प्रचुर मात्रा में घी मौजूद रहा।
Created On: March 28, 2025