संतोष सिंह दिनकर बने शिक्षक संघ रामपुर मथुरा के ब्लॉक अध्यक्ष
पुनीत संदेश/पवन तिवारी
सीतापुर/रामपुर मथुरा, 27 जून 2025
उत्तर प्रदेसीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, शाखा सीतापुर की ब्लॉक रामपुर मथुरा इकाई के अध्यक्ष पद पर आज अधिकृत प्रतिनिधि मंडल द्वारा संतोष सिंह दिनकर को मनोनीत किया गया। यह निर्णय संगठन के विस्तार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस मनोनयन के अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारीगण मौजूद रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रांतीय ऑडिटर एवं ब्लॉक बिसवां के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल, जिला महामंत्री असरार अहमद राई, ब्लॉक पहला के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघम, तथा ब्लॉक मंत्री राजेश कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान दिनकर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि श्री दिनकर ब्लॉक रामपुर मथुरा में प्रभावी कार्यकारिणी का गठन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
Created On: June 28, 2025