हल्दीघाटी-दिवेरघाटी विजयोत्सव एवं सम्मान समारोह में मेजर मार्कण्डेय सिंह न्यायधर्मिता सम्मान से सम्मानित हुए मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह
उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति द्वारा आयोजित समारोह में न्यायिक क्षेत्र के योगदान को किया गया नमन
पुनीत संदेश/अंकित राठौड़
लखनऊ। उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति के तत्वावधान में आयोजित हल्दीघाटी-दिवेरघाटी विजयोत्सव, सामाजिक सरोकार एवं सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को मेजर मार्कण्डेय सिंह न्यायधर्मिता सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें न्यायिक क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति द्वारा किया गया, जिसमें अध्यक्ष श्री बाबा हरदेव सिंह, महासचिव सुश्री इन्द्रासन सिंह ‘इंदु’ एवं समिति के समस्त सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी आयोजकों को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में डॉ. विद्या बिंदु सिंह (संस्थापक अध्यक्ष, पद्मश्री सम्मानित 2022), श्रीमती जूही सिंह (पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग), एस.के.डी. सिंह (संरक्षक) सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस समारोह ने न केवल इतिहास की गौरवशाली स्मृतियों को जीवंत किया, बल्कि सामाजिक दायित्वों और न्यायिक मूल्यों को सम्मानित कर समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित किया।
Created On: June 16, 2025