पुनीत संदेश
लखनऊ। बंदियों का भोजन तैयार करने के लिए आने वाला गैस सिलेंडर जब अफसरों के घरों पर इस्तेमाल होगा तो सिलेंडर की कमी होना स्वाभाविक ही है। यह बात हम जेल की सुरक्षाकर्मियों का कहना है। प्रदेश की अयोध्या जेल रसोई गैस सिलेंडर के अ
रायडर: अयोध्या जेल में गैस सिलेंडर का संकट
हेडिंग: लकड़ी के चूल्हे में तैयार हो रहा बंदियों का भोजन
क्रॉसर: जेल अफसरों के घरों में इस्तेमाल हो रहा जेल का सिलेंडर
क्रॉसर: फरारी के बाद फिर सुर्खियों में आई अयोध्या जेल
भाव में पिछले तीन दिनों से बंदियों का भोजन लकड़ी के चूल्हे पर तैयार किया जा रहा। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से जेल अधिकारियों को तमाम तरह की समस्याओं से भी जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर जेल परिसर में तमाम तरह के कयास भी लगाए जा रहे। उधर इस गंभीर मसले पर विभाग के आला अफसरों ने चुप्पी साध रखी है।
बीते दिनों अयोध्या जेल से सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर दो बंदी जेल की चहारदीवारी फांद कर फरार हो गए। इस सनसनीखेज घटना को लेकर जेल सुर्खियों में आ गई थी। वर्तमान समय में रामनगरी की इस जेल में नया संकट उत्पन्न हो गया है। इस संकट के जेल अफसरों की नींद उड़ी हुई है। मजे की बात यह है कि संकट होने के बाद भी जेल अधिकारी स्थिति को सामान्य बता रहे है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या जेल में रसोई गैस का भीषण संकट बना हुआ है। गैस नहीं मिल पाने की वजह से जेल में बंदियों को वितरित किए जाने वाला भोजन लकड़ी के चूल्हे में तैयार करवाया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान समय में जेल में करीब साढ़े सात सौ से आठ सौ बंदी निरुद्ध है। बंदियों का भोजन तैयार करने के जेल प्रशासन को करीब आठ सिलेंडर के आवश्यकता पड़ती है। देश एवं प्रदेश में रसोई गैस का संकट उत्पन्न होने के सिलेंडर की डिलेवरी के नियमों में परिवर्तन किया गया है। नए नियमों के मुताबिक डीएसी नंबर देने के बाद ही वितरक उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की डिलेवरी कर सकेगा। इससे जेल में गैस सिलेंडर का संकट पैदा हो गया जबकि सूत्र बताते है कि जेल के लिए आने वाले सिलेंडरों का इस्तेमाल जेल अधिकारियों के घरों में होने की वजह से स्थित और भयावाह हो गई। इससे बंदियों का भोजन लकड़ी के चूल्हे में तैयार कराने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
बॉक्स
जेल अफसर त्रस्त, एआईजी प्रशासन कमीशन डकारने में मस्त
अयोध्या जेल में रसोई गैस संकट होने के संबंध में जब जेल के प्रभारी अधीक्षक जेल प्रदीप कुमार कश्यप से बात की गई तो उन्होंने जेल में पिछले तीन दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उत्पन्न हुए संकट की बात की स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि इस समस्या के निराकरण के लिए लगातार डीएम और जिला प्रशासन से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि डीएम साहब ने आश्वासन दिया है कि जल्दी ही उन्हें सिलेंडर उपलब्ध कराकर स्थित को सामान्य कर दिया जाएगा। उधर इस संबंध में जब अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कई प्रयासों के बाद भी फोन उठना मुनासिब नहीं समझा। बताया गया है कि एआईजी जेल प्रशासन वर्तमान समय में मोटे कमीशन की खातिर विभाग के बकाया बजट की खपत करने में जुटे हुए हैं।
Created On: March 15, 2026