नव निर्माण के 9 वर्ष
पीएम किसान सम्मान निधि से 5,84,304 लाख किसानों को मिला सीधा लाभ
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों तक पहुंची सहायता राशि
पुनीत संदेश /पंकज सिंह
बाराबंकी । 22 मार्चयोगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष में किसान कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। हमेशा किसानों की समृद्धि के पुष्प सींचे गए हैं। दर्जनों योजनाओं के जरिए किसानों की आय बढ़ाने का कार्य जारी है। इसी क्रम में डबल इंजन की सरकार में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ने किसानों के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। बात करें अगर प्रदेश की राजधानी से सटे बाराबंकी जिले की तो कुल 5,84,304 लाख किसानों को इस योजना से सीधा लाभ मिला है।
*तीन किश्त में प्रतिवर्ष मिलते हैं छह हजार*
यह योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पहल है, जिसके तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपये (तीन किश्तों में 2,000-2,000 रुपये) दिए जाते हैं। बाराबंकी में समय-समय पर सत्यापन और जांच के बाद पात्र लाभार्थियों की संख्या स्थिर हुई, लेकिन कुल मिलाकर लाखों किसानों को निरंतर सहारा मिला। किसानों का कहना है कि यह राशि खाद, बीज, सिंचाई और अन्य कृषि जरूरतों में सहायक साबित हुई, जिससे उनकी फसल उत्पादकता और आय में वृद्धि हुई। योजना ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को स्थिरता प्रदान की और किसानों के जीवन में सम्मान व आत्मविश्वास की भावना जगाई। उत्तर प्रदेश देश में पीएम किसान के तहत सबसे अधिक लाभार्थियों वाला राज्य बना हुआ है, जहां करोड़ों किसानों के खाते में धनराशि पहुंची।
*बाराबंकी में भी रहा योजना का प्रभाव*
डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बाराबंकी में भी योजना का व्यापक प्रभाव रहा है। जिले में लाखों किसान पात्र हुए, जिससे जिले से जुड़े क्षेत्रों में भी कृषि आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत हुई। केंद्र और राज्य की समन्वित नीतियों से किसानों को निरंतर सहारा मिला, जिसने उनकी आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित की।
Created On: March 23, 2026