विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण रहेगी।
डबल इन्जन सरकार में महिलाएं बनीं सशक्त, समृद्ध व सामर्थ्यवान
देश व प्रदेश विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है, इसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विकसित भारत के निर्माण का आधार विकसित ग्राम है, गांवों का विकास आधी आबादी की भागीदारी के बगैर अधूरा है - केशव प्रसाद मौर्य
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को मा0 राज्यपाल ने वर्चुअल रूप से सम्बोधित किया।
पुनीत संदेश/लवकुश अवस्थी
लखनऊ:8 मार्च 2025
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इन्जन सरकार में देश की आधी आबादी जहां और अधिक सशक्त, समृद्ध व स्वावलंबी हो रही है , वहीं उनका उनके घर, परिवार व समाज में मान-सम्मान भी उत्तरोत्तर रूप से बढ़ रहा है, यही नहीं महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर
न केवल अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही है,
बल्कि विकसित भारत बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धताओं को मूर्त रूप प्रदान करने में अभूतपूर्व
सहयोग प्रदान कर रही हैं।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण रहेगी।डबल इन्जन सरकार में महिलाएं सशक्त, समृद्ध व सामर्थ्यवान बन रही हैं।देश व प्रदेश विकास नयी ऊंचाइयों को छू रहा है, इसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।वित्तीय सहायता,कौशल विकास व प्रशिक्षण देकर महिलाओं के हुनर को निखारा जा रहा है ।
कहा कि विकसित भारत के निर्माण का आधार विकसित ग्राम है, गांवों का विकास आधी आबादी की भागीदारी के बगैर अधूरा है। सरकार आगे बढ़कर इस भागीदारी को सुनिश्चित करा रही है
श्री केशव प्रसाद मौर्य अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ मे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आयी स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में मा0 राज्यपाल जी द्वारा वर्चुवल रूप से जुड़ने पर उप मुख्यमंत्री ने उनका
स्वागत किया व सम्बोधन के लिए आभार जताया।
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने प्रेरक उद्बोधन में वेदों, पुराणों, ग्रन्थों में उल्लिखित नारी महिमा का बखान करते हुए नारी शक्ति की महत्ता व महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि नारी शक्ति मिशन के तहत हर क्षेत्र में विकास करने के लिए माताओं, बहनों को सरकार की ओर से लगातार हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार महिला सशक्तीकरण व स्वावलंबन के लिए
पूरी प्रतिबद्धता व संकल्पबद्धता के साथ कार्य कर रही है और इसके सार्थक व सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। कहा मा0 प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप देश 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश में 30 लाख लखपति दीदी बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होने दीदियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण व मुख्यमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत पक्के आवासों का आवंटन महिलाओं के नाम ही किये जाने की व्यवस्था की गयी है। प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत नये लाभार्थियों के सर्वे का कार्य चल रहा है, जो 31 मार्च 2025 तक चलेगा। कहा कि समूहों की जिन पात्र दीदियों को अभी पक्के आवास नहीं मिल पाये हैं, उन्हें पक्के आवास दिये जायेंगे,कहा कि ब्लाक मिशन प्रबंधक, व जिला मिशन प्रबंधक , ग्रामीण आजीविका मिशन समूहों की आवासविहीन दीदियों को आवास दिलाने में सहयोग प्रदान करें। कहा बड़ी संख्या में दिव्यागों व विधवाओं को आवास दिये गये हैं। कहा ड्रोन दीदियों में बहुत उत्साह है। दीदियों को ई- रिक्शा भी दिये जा रहे हैं।कहा कि गांवों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। दीदियों के कौशल को निखारा जा रहा है। मातृशक्ति ने देश को बहुत कुछ ही नहीं, सब कुछ दिया है। सबका साथ - सबका विकास की बात करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि मा0 मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं का सबसे ज्यादा विकास हुआ है। मा0 मोदी जी के नेतृत्व में 2027 में भारत दुनिया की तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा। कहा कि नये संसद भवन के बनने के बाद सबसे पहले नारी शक्ति वन्दन अधिनियम बनाया गया, जिसमें लोकसभा व विधान सभाओ में महिलाओं के 33 प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान किया गया है। कहा कि सरकार द्वारा नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए अनेक क्षेत्रों में कार्य किये जा रहे हैं। उन्होने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मा0 राज्यपाल जी द्वारा महिलाओं को वर्चुवली दिए गये सम्बोधन को सभी ने पूरी तल्लीनता के साथ सुना ।
राज्य मंत्री , ग्राम्य विकास विभाग श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने सम्बोधन में कहा कि दीदियों को समाज में आगे बढ़कर कार्य करने का अवसर मिला है। दीदियां अब किसी भी मामले में पीछे नहीं है, दीदियों का आत्मविश्वास बढ़ा है।
कार्यक्रम को प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं रेशम विभाग बी एल मीणा, आयुक्त/सचिव ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी, मिशन निदेशक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन श्रीमती दीपा रंजन ने भी सम्बोधित किया।
संयुक्त मिशन निदेशक जन्मेजय शुक्ला ने सभी अतिथियों व अभ्यागतों के प्रति आभार प्रकट किया।
Created On: March 09, 2025