पाटन उन्नाव।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकासखंड परिसर में 34 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ।
सांसद ने पहुंचकर वर वधू को को दिया आशीर्वाद
पुनीत संदेश/संदीप कुमार मिश्र
तहसील बीघापुर क्षेत्र के अंतर्गत मुख्यालय पर आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सिकंदरपुर ब्लॉक के 8,सुमेरपुर ब्लॉक के 17 बीघापुर ब्लॉक के 8 तथा नगर पंचायत बीघापुर के एक जोड़े का विवाह वैदिक आचार्य राजा शुक्ला द्वारा वेद मंत्रों से सन्मार्ग पर चलने वाली सात शपथ दिलाकर पूर्ण कराया।एक मुस्लिम जोड़े सबीना बानो व शाहरुख का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में पहुंचे सांसद डॉक्टर सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रहे सामूहिक विवाह योजना से गरीब परिवारों को काफी सहायता मिली है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से आमजन को लाभ मिला है उन्होंने कुंभ आयोजन पर कहा कि 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने स्नान कर सनातन धर्म की कीर्ति पताका को फहराया है।2047 तक देश विकसित राष्ट्र बनेगा। विधायक ने अपने निजी श्रोतों से नवयुगलों को अलमारी प्रदान करने की घोषणा की। डीएम गौरांग राठी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जिन नवविवाहित युगलो के 90 दिन के भीतर घर पर ही विवाह हुए है किसी भी जाति वर्ग के हो आवेदन कर 20 हजार रुपए की सहायता प्राप्त कर सकते हैं ।कार्यक्रम को सी डी ओ प्रेम प्रकाश मीणा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम सिंह, एसडीएम रणवीर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से तहसीलदार अरसला नाज, बी डी ओ विनोद मणि त्रिपाठी, बीघापुर ब्लॉक प्रमुख पुष्पा पासवान, प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, पवन पासवान,भोले सिंह,ए डी ओ समाज कल्याण सूर्य मणि यादव,ग्राम विकास अधिकारी सुप्रिया,शशिकांत अवस्थी रहे संचालन पवन मौर्य ने किया।
Created On: February 27, 2025