3 साल बेमिसाल: सरोजनीनगर आभार दिवस" पर होगा भव्य आयोजन
पुनीत संदेश/अंकित राठौड़
लखनऊ। 10 मार्च 2025 । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। इसी कड़ी में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में तीन वर्षों के दौरान हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों को लेकर 3 साल बेमिसाल सरोजनीनगर आभार दिवस का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और भाजपा संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
4,000 से अधिक विकास कार्यों का अवलोकन
सरोजनीनगर में पिछले तीन वर्षों में 4,000 से अधिक विकास परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। इस अवसर पर कुछ महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा, जिनमें शामिल हैं:
✅ ग्रामसभा पहाड़पुर में ₹2 करोड़ सीएसआर की लागत से बने कंपोज़िट मॉडल स्कूल का लोकार्पण
✅ भगवान परशुराम और स्व. कल्याण सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण
✅ सरोजनीनगर वृद्धाश्रम और तहसील में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण
✅ 25 मंदिरों में सोलर लाइट, हैंडपंप और बेंच की स्थापना
✅ 20 परिषदीय विद्यालयों में झूले लगाने का शिलान्यास
✅ 10 तारा शक्ति केंद्रों और 5 ओपन एयर जिम का लोकार्पण
✅ 15 स्कूलों में डिजिटल लाइब्रेरी और स्मार्ट बोर्ड पैनल की स्थापना
✅ 5 RWAs में सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना
✅ रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र का लोकार्पण
✅ विधानसभा क्षेत्र के हर विद्यालय में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ
कहां और कब होगा आयोजन? दिनांक: 10 मार्च 2025 (सोमवार)
समय: दोपहर 01 बजे से
स्थान: डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार, डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय, एलडीए कॉलोनी, कानपुर रोड, विधानसभा सरोजनीनगर, लखनऊ
Created On: March 10, 2025