न्यायपूर्ण विश्व के निर्माण के लिए कर रहा काम जीएपीपी :साह
नेपाल के अध्यक्ष हरि चरण साह का आशियाना में हुआ भव्य स्वागत
पुनीत संदेश
लखनऊ । शांति और वैश्विक अधिकारों के लिए एक संयुक्त अंतर्राष्ट्रीय आंदोलन, ग्लोबल एग्रीमेंट ऑन पार्टिसिपेशन इन पीस (जीएपीपी) के कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट सेल के राज्य अध्यक्ष के बंगला बाजार स्थित आवास पर बुधवार को संगठन के एक कार्यक्रम का हुआ। इसमें मुख्य अतिथि नेपाल के पूर्व सांसद हरि चरण साह रहे। श्री साह नेपाल देश के जीएपीपी के संयोजक हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि (जीएपीपी) दुनिया भर के व्यक्तियों और संगठनों को एक साथ लाकर एक शांतिपूर्ण और न्यायपूर्ण विश्व के निर्माण के लिए काम कर रहा है। इसमें हम सब की भागीदारी अनिवार्य है। इस दौरान उन्होंने भारत नेपाल मैत्री के लिए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का सहयोग मांगा।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता और अंतर्राष्ट्रीय संगठन (जीएपीपी) के संस्थापक विश्वात्मा ने कहा कि यह संगठन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने लोगों का आवाहन किया की आप लोग भी संगठन से जुड़े। आपकी भागीदारी दुनिया को बदल सकती है। इस क्रांतिकारी पहल का हिस्सा बनें और युद्ध एवं अन्याय से मुक्त एक नए विश्व के निर्माण में योगदान दें।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत वा अभिनंदन किया गया। संगठन के राज्य अध्यक्ष जयकेश त्रिपाठी ने अपने विचार रखते हुए सभी का आभार जताया और कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार और उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी का भी स्वागत संगठन पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गोविन्द पाण्डेय, सुरेश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव, अरविंद मिश्रा, राजेश मिश्रा, अविनाश मिश्र समेत भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Created On: February 27, 2025