भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीत की बधाई: विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह
स्वास्तिका सिंह चेतना
लखनऊ। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर देश का मान बढ़ाया है। इस ऐतिहासिक जीत पर सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने टीम इंडिया को बधाई दी है।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा, "भारतीय क्रिकेट टीम को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक बधाई! पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में रोमांचक जीत दर्ज की। आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है!"
टीम इंडिया की इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है।
Created On: March 10, 2025