राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ दक्षिण द्वारा होलिका उत्सव धूमधाम से संपन्न
पुनीत संदेश/
लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ दक्षिण द्वारा सरस्वती नगर होलिका उत्सव का भव्य आयोजन एपीएस अकैडमी, रायबरेली रोड पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ई. अमर पाल सिंह राठौड़ (भाजपा, सरोजनीनगर, लखनऊ) ने बताया कि कार्यक्रम में संघ के सभी स्वयंसेवकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
गुलाब पुष्पों की वर्षा के साथ होली मिलन समारोह मनाया गया, जिसमें सद्भाव, एकता और संस्कृति का उल्लासपूर्ण वातावरण देखने को मिला।
Created On: March 10, 2025