विजय कुमार अध्यक्ष, हसीब बबलू चुने गए महामंत्री
आलमबाग व्यापार मंडल के चुनाव में सभी निर्विरोध निर्वाचित
मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल वरमानी ने सहयोग के लिए सभी को दी बधाई
पुनीत संदेश
लखनऊ। आलमबाग व्यापार मंडल के चुनाव में विजय कुमार सन्मुख को अध्यक्ष, मो हसीब को वरिष्ठ महामंत्री, राजीव मंगलानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल विरमानी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच एवं अध्यक्ष पद से एक पर्चा वापसी के बाद 8 पदों पर सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये।
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद पर विजय कुमार सन्मुख, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रेम कृपलानी, सुनील कुमार जोतवानी उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष वर्मा, रजनीश खरे, रमेश मंलानी, वरिष्ठ महामंत्री पद पर मो० मोहम्मद हसीब ( बबलू ) कोषाध्यक्ष पद पर राजीव रंगलानी, मंत्री पद पर आशीष शर्मा, सुशील कुमार वर्मा, संगठन मंत्री सुरेंद्रर पाल सिंह (पाली) प्रचार मंत्री प्रमोद कुमार अरोड़ा को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी अनिल विरमानी जी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों हार्दिक बधाई दी और कहा कि आलमबाग लखनऊ व्यापार मण्डल के व्यापारियों की समस्या जो भी होगी वह अपनी पूरी ताकत के साथ हल कराने का प्रयास करेंगें यह हमें भरोसा है।अनिल विरमानी ने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं को निर्वाचन सम्पन्न कराने में अपना पूरा सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया।
Created On: March 06, 2025