वृजेन्द्र प्रताप सिंह को मिला राज्य स्तरीय सम्मान।
पुनीत संदेश/ संदीप कुमार मिश्र
पाटन उन्नाव ।किसानों के प्रेरणा श्रोत प्रगतिशील किसान डा. वृजेन्द्र प्रताप सिंह "राजू" को राज्य स्तरीय किसान सम्मान मिलने पर स्थानीय लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है। तहसील के गांव गनेशी खेड़ा निवासी से बृजेंद्र प्रताप सिंह को
भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान कैम्पस लखनऊ में सोमवार को आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह में केला, खाद्य प्रसंस्करण पर उत्कृष्ट कार्य करने तथा कृषकों को प्रेरित करने हेतु कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख व प्रमुख सचिव कृषि रविंद्र कुमार द्वारा अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । प्रगतिशील किसान बृजेंद्र प्रताप सिंह को सम्मान मिलने पर ब्लॉक प्रमुख पुष्पा पासवान, प्रतिनिधि प्रकाश सिंह,सुधीर बाजपेई, ग्राम प्रधान भोले सिंह ,पूर्व प्रमुख रामचंद्र सिंह पप्पू ,पुतलू पांडे, अवधेश पांडे ,रोहित तिवारी, पवन पासवान ,प्रबंधक राहुल सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।
Created On: February 26, 2025