डीएवीपी समाचार पत्रों का सर्वर फेल, लोगों को हुई मायूसी
ऑनलाइन जानकारी भरना पड़ा महंगा, सिस्टम फेलियर से आमजन परेशान
स्वस्तिका सिंह चेतना
लखनऊ। देश में डिजिटल इंडिया की रफ्तार तेज हो रही है, सरकार ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ावा दे रही है, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण आम जनता को बार-बार परेशान होना पड़ रहा है। इसी कड़ी में डीएवीपी (DAVP) के समाचार पत्रों का सर्वर पूरी तरह से फेल हो गया, जिससे लोगों को निराशा का सामना करना पड़ा।
ऑनलाइन आवेदन और जानकारी भरने की प्रक्रिया आम नागरिकों के लिए मुश्किल और महंगी साबित हो रही है। अक्सर यह सुनने को मिलता है कि बैंकों का सर्वर डाउन है, जिससे किसानों और जरूरतमंदों को भारी परेशानी होती है। इसी तरह डीएवीपी के पोर्टल पर भी सर्वर क्रैश होने की वजह से कोई भी जानकारी भरी नहीं जा सकी।
बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेंगे और समय पर समाधान उपलब्ध कराएंगे? आम जनता की उम्मीदें डिजिटल सेवाओं पर टिकी हैं, लेकिन इस तरह की तकनीकी समस्याएं उनकी राह में रुकावट बन रही हैं।
Created On: March 01, 2025