उन्नाव में 01 मार्च को होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
पुनीत संदेश/मनोज पासी
उन्नाव, 28 फरवरी 2025। जनपद के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 01 मार्च 2025 को प्रातः 10.00 बजे से अपरान्ह 02.00 बजे तक जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में तहसील सदर, उन्नाव में आयोजित होगा, जिसमें समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।
तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में सफीपुर तहसील में मुख्य विकास अधिकारी, बांगरमऊ में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), हसनगंज में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), तथा पुरवा एवं बीघापुर तहसीलों में संबंधित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का संचालन होगा।
जिन नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है, वे अपनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
Created On: March 01, 2025