कौशाम्बी एवं सोनभद्र में जिला ग्राम्य विकास संस्थान के अनावासीय भवन के निर्माण हेतु
रू 17 करोड़ 69 लाख की धनराशि अवमुक्त किये जाने की स्वीकृति की गयी प्रदान।
पुनीत संदेश/अभिषेक सिंह
लखनऊ। 28 फरवरी 2024।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा
जनपद सोनभद्र एवं कौशाम्बी में जिला ग्राम्य विकास संस्थान के अनावासीय भवन के निर्माण हेतु क्रमशः धनराशि रू० 884.698 लाख एवं धनराशि रू0 884.698 लाख अर्थात् कुल धनराशि रू0 1769.396 लाख प्रथम किश्त के रूप में अवमुक्त किये जाने क स्वीकृति प्रदान की गयी है । इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ग्राम्य विकास विभाग द्वारा जारी कर दिया गया है।
जारी शासनादेश में निर्देश दिए गए हैं कि कार्यदायी संस्था द्वारा धनराशि के व्यय हेतु संगत शासनादेशों में निहित व्यवस्था व निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाय और स्वीकृत धनराशि से कराये जाने वाले निर्माण कार्यों में क्रय की जाने वाली सामग्री आदि के सम्बन्ध में निर्गत संगत शासनादेशों व वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।धनराशि के आहरण एवं व्यय के संबंध में मितव्यायिता संबंधी समय-समय पर एवं वित्तीय नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।
Created On: March 01, 2025