उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने किया चारबाग़ रेलवे स्टेशन और गंगा ब्रिज का निरीक्षण
पुनीत संदेश/वैशाली सिंह
लखनऊ। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने मंगलवार को लखनऊ चारबाग़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं और प्रमुख व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, स्वच्छता, यात्री इंतजार कक्ष, टिकट काउंटर, प्लेटफार्म सुविधाएं और ट्रेनों के संचालन की स्थिति को परखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए आवश्यक सुधार किए जाएं और संचालन को सुचारू बनाया जाए।
इसके अलावा, महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बायां किनारा और कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के बीच ब्रिज संख्या 110 (गंगा ब्रिज) पर चल रहे मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वर्तमान प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस निरीक्षण से रेलवे संचालन और यात्री सुविधाओं में और सुधार की उम्मीद की जा रही है।
Created On: March 25, 2025